प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Sat, 13 Jun 2020; 05:52:00 PM
सुलतानपुर: जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में मेडिकल क्वांरटाइन में रखे गये 1530 व्यक्तियों में से 1493 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया तथा 37 व्यक्ति शेष है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख ग्यारह हजार 527 व्यक्तियों एवं शहरी क्षेत्र में 1538 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। जिले में विभिन्न स्थलों पर कुल 49 आश्रय स्थल बनाये गये है, जिसको सभी नियमों का पालन करते हुए प्रतिपादित किया जा रहा है, जिसमें 2660 व्यक्तियों में से सिर्फ़ 39 व्यक्ति अभी भी क्वारंटाइन में है, बाकी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 01 मई 2020 से जिले में अब तक आये पैंसठ हजार 975 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग के पश्चात उनको होम क्वारंटाइन किया गया है। नगरीय क्षेत्रों में कुल 56 वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 986 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियों की निगरानी करायी जा रही है।

Post a Comment