प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Tue, 02 June 2020; 09:06:00 PM
सुलतानपुर: थाना बल्दीराय में जमीन कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। उपद्रवियों ने 5 बाइको को क्षतिग्रस्त कर 3 को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिनमें 2 की हालत गंभीर देख उन्हे रेफर कर दिया गया है। मामला बल्दीराय थानाक्षेत्र के परसौली मजरे एंजर गांव का है। ये गांव अयोध्या और सुलतानपुर जिले के बॉर्डर पर है। इसी गांव की एक जमीन का प्रदीप सिंह ने बैनामा लिया था और उसी की जुताई के लिये वहां गये हुये थे। इसी दौरान वहां कुंवर चौहान नाम का व्यक्ति पहुंचा और उसने इसे अपने पूर्वजों का शमशान बता कर विरोध जताया। जिसके बाद दोनों पक्षो में विवाद शुरू हो गया और जमकर मारपीट हुई। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने 5 बाइको को क्षतिग्रस्त करके 3 बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना और पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

सांकेतिक फ़ोटो
Post a Comment