प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया |PrakashNewsOfIndia.in|
Last Updated: Fri, 05 June 2020; 01:00:00 AM
सुलतानपुर: भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार 2.0 का 30 मई को एक साल पूरा होने पर मंगलवार को वर्चुअल सभा कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनायी। जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी के संचालन में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के भाजपा पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों सहित 201 लोगों को संबोधित किया।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्चुअल सभा में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए जुड़े हुए 201लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि चहुॅमुखी विकास के लिए काम कर रही मोदी सरकार का प्रथम कार्यकाल यदि बहुप्रतिक्षित सुधारों एवं न्यू इंडिया के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए समर्पित था तो वही द्वितीय कार्यकाल का प्रथम वर्ष कड़े व बड़े फैसलों तथा चुनौतियों को अवसर मे बदलने के लिए जाना जायेंगा। सोनकर ने कहा पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हर चुनौती को पार करते हुए निरन्तर आगे बढ़ रहा है।पीएम मोदी द्वारा कोरोना वायरस की आहट मिलते ही सही समय पर सटीक निर्णय लिए गये और लाॅकडाउन किया गया।
जिसके कारण 130 करोड़ की आबादी वाले देश में लगभग 2 प्रतिशत लोग प्रभावित हुए और रिकवरी रेट 43 प्रतिशत रहा। भारत द्वारा कोरोना के खिलाफ लड़ी गयी लड़ाई को पूरी दुनिया ने सराहा है। लाॅकडाउन के दौरान गरीबों व निराश्रितों को राहत प्रदान करने के लिए पहले 1 लाख 70 हजार करोड़ का पैकेज दिया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज घोषित किया। इस पैकेज के माध्यम से गरीब, प्रवासी मजदूर, किसान, मध्यमवर्ग व व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी तथा लोकल ही वोकल के माध्यम से लोकल प्रोडक्ट व मेक इन इंडिया प्रोडक्ट को बढ़ावा मिलेगा। आत्मनिर्भर भारत ही भारत को विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगा। श्री सोनकर ने आगे कहा कि लाॅकडाउन के दौरान सरकार ने 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया। जनधन खाते में 500 रूपये तथा श्रमिक व किसानों के खाते में 1000 रूपये दिये ।वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू की गयी। सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना गैस धारकों को तीन मुफ्त सिलेंडर दिये गये। प्रवासी मजदूरों को तीन महीने तक 5 किलो अनाज व एक किलो दाल देने का निर्णय किया गया। वही यूपी व केंद्र सरकार ने 1500 श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से 25 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में घर पहुँचाने का काम किया।
सोनकर ने आगे कहा कि मोदी सरकार 2.0 के प्रथम साल में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 , 35 ए , तीन तालाक एवं नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करके जनहित व लोकहित के ऐतिहासिक फैसले को अमलीजामा पहनाया गया जो देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करेंगा। मोदी सरकार की यह उपलब्धियां भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जायेगी।इस दौरान श्री सोनकर ने योगी सरकार की उपलब्धियों की भी विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने जहां मनरेगा के तहत 25 लाख मजदूरों को काम तो दिया ही वही उनकी मजदूरी बढ़ाकर 202 रूपये कर दी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा ने डिजिटल सभा की अध्यक्षता करते हुये कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है।
केन्द्र सरकार ने गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए उनको मुफ्त आवास , शौचालय, बिजली, सस्ता राशन, फसल बीमा योजना, मुफ्त इलाज की आयुष्मान भारत योजना, गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का कार्य, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, अनाज का समर्थन मूल्य बढाने व शहरों में 24 घंटे, तहसीलों में 20-22 घंटे तथा गांवो में 18-20 घंटे विद्युत आपूर्ति देने सहित तमाम ऐसे कार्य किये है जो गरीब व किसान के जीवन में बदलाव लाने व मजबूत करने का काम करेगा।
इस दौरान उन्होंने लाॅकडाउन के समय भाजपा द्वारा किये गये सेवा कार्यो की भी विस्तार से चर्चा की। अंत में उन्होंने मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर सहित डिजिटल सभा में जुड़े हुए सभी बुद्धिजीवियों, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा के जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने डिजिटल सभा का संचालन करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। वर्चुअल सभा में भाजपा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, बुद्धिजीवियों सहित 201लोग जुड़े थे।भाजपा आगे भी डिजिटल माध्यम से संवाद कार्यक्रम,वर्चुअल मीटिंग्स व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन जन के बीच पहुँचाने का काम करेंगी। वर्चुअल सभा के अंत में आत्मनिर्भर भारत बनाने तथा देश के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में मिशन मोड में काम करने का संकल्प लिया गया।
(प्रकाश न्यूज़ ऑफ़ इंडिया की टीम नें समाचार को संपादित नहीं किया है। भा0ज0पा0 कार्यालय की सूचना को सीधे प्रकाशित किया गया है।)

Post a Comment